पंजाब के लुधियाना में थाना साहनेवाल की पुलिस ने दो ट्रक ड्राइवरों के खिलाफ जानवरों पर अत्याचार करने का मामला दर्ज किया है। बेसहारा जानवरों को ट्रांसपोर्ट की जरिए अलग-अलग प्रदेशों में सप्लाई किया जा रहा था। 2 ट्रकों में कुल 384 बकरियां और भेड़ आरोपियों ने भरी हुई थी। शिकायतकर्ता ने ट्रक घेर पुलिस को किया सूचित पीपल फार एनिमल के सदस्य ने ट्रक को घेरा और पुलिस को सूचित किया। फिलहाल पुलिस ने जम्मू-कश्मीर के ट्रक ड्राइवरों के कब्जे से जानवरों को छुड़वाकर वाहन कब्जे में ले लिए है। जानकारी देते हुए शिकायतकर्ता मनी सिंह ने कहा कि वह अपनी कार में जुगियाना जी.टी रोड के पास जा रहा था। दिल्ली की मंडी से लाए थे बकरियां और जम्मू-कश्मीर करनी थी सप्लाई अचानक उसकी नजर दो ट्रकों पर पड़ी। ट्रक का नंबर JK-04-G-4700 और JK-04G-9695 है। ट्रक ड्राइवरों को जब रोका तो ट्रक के अंदर बकरियां और भेड़ ठुस कर भरी हुई थी। ड्राइवर मंजूर मोहम्मद और शकत अहमद ने उसे बताया कि वह दिल्ली की बकरा मंडी से जानवरों को खरीद कर लाए है जिसे उन्होंने जम्मू-कश्मीर में डिलीवर करना है। ये जानवर वहां स्लाटर हाउस में काटने के लिए वह लेकर जा रहे है। मनी ने कहा कि उसने तुरंत पुलिस को सूचित किया। दोनों ट्रक ड्राइवर जानवरों की सप्लाई और हेल्थ संबंधी कोई सर्टीफिकेट पेश नहीं कर सके। आरोपियों के पास किसी तरह की कोई प्राथमिक सहायता की किट भी नहीं थी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। बकरियों और भेड़ों को गोशाला भेज दिया गया है।


