कपूरथला में दो दुकानों में चोरी:शटर तोड़कर अंदर घुसे चोर, सामान और कैश ले गए, एक दिन पहले भी हुई चोरी

कपूरथला में रविवार सुबह चोरों ने दो दुकानों में सेंध लगाई। चोरों ने बर्तन भंडार और टर्बन हाउस का शटर तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। घटना कस्बा नडाला की है। बर्तन भंडार के मालिक सुशील कुमार को सुबह दुकान के शटर टूटे होने की सूचना मिली। दुकान में पहुंचने पर उन्होंने देखा कि सामान काउंटर पर बिखरा पड़ा था। दुकान से 30 से 35 हजार रुपए की नकदी गायब थी। टर्बन हाउस के मालिक गुरविंदर सिंह की दुकान से चोरों ने 3 से 4 हजार रुपए की नकदी चुराई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पिछले कुछ दिनों में नडाला कस्बे में कई चोरी की वारदातें हो चुकी हैं। शनिवार को भी चोरों ने दिन में कुछ घरों को निशाना बनाया था। लगातार हो रही चोरियों से क्षेत्र के लोगों में डर का माहौल है। स्थानीय दुकानदारों ने पुलिस से रात्रि गश्त बढ़ाने और अपराधियों पर कार्रवाई की मांग की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *