लातेहार जिले के महुआडांड़ एक्सिस बैंक के ऑपरेशन हेड मिथिलेश कुमार ठाकुर ने आत्महत्या कर ली। वे महुआडांड़ एक्सिस बैंक में पदस्थापित थे। महुआडांड़ बस स्टैंड के पास राजू कुमार के मकान में किराए पर रहते थे। शनिवार देर रात उन्होंने कमरे के पंखे से लटककर जान दे दी। मिथिलेश पटना के दीघा इलाके के रहने वाले थे। उनके पिता का नाम ब्रिज बिहारी ठाकुर है। मृतक विवाहित थे। उनके दो छोटे बच्चे भी हैं। घटना की जानकारी आसपास के ग्रामीणों ने पुलिस को दी। सुसाइड की वजह स्पष्ट नहीं सूचना मिलते ही महुआडांड़ थाना प्रभारी मनोज कुमार दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। जांच शुरू कर दी गई है। थाना प्रभारी मनोज ने बताया कि आत्महत्या क्यों की गई है। यह अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। उन्होंने कहा कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट हो पाएगी। थाना प्रभारी ने बताया कि घटना की जानकारी परिजनों को दे दी गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए लातेहार भेजा है।


