भास्कर न्यूज | अमृतसर पंजाब स्टेट पावर कारपोरेशन ने गर्मियों को देखते हुए शहर के 15 ओवर लोड ट्रांसफार्म को बड़ा करके डी लोड कर दिया है। इससे सबअर्बन सर्किल के करीब 35 हजार उपभोक्ता को फायदा होगा। वहीं नोडल कंप्लेंट सेंटरों में एक साल में बिजली बंद की 40 हजार शिकायतों पर भी लगाम लगी है। पावरकॉम के एक्सईएन इंजी मनोहर सिंह ने बताया कि यह बिजली ट्रांसफार्म नारायणगढ़, आजाद रोड, दशमेश एवेन्यू, साउथ डिवीजन और वेरका में बदले गए हैं। इन इलाकों में पहले 200 केवी के ट्रांसफार्म लगे थे। उनकी जगह पर 300 केवी के ट्रांसफार्म रखे गए है और लोगों को अच्छी बिजली सप्लाई मिलने लगी है। उन्होंने कहा कि खंडवाला में 10 ट्रांसफार्म तो आजाद रोड में एक ट्रांसफार्म बदलकर डी लोड किए है। जबकि बाकी ट्रांसफार्म अन्य जगहों में बदले गए है। इससे बार-बार पड़ने वाले फाल्ट से बिजली कर्मचारियों को भी राहत मिलेगी। वहीं इन ट्रांसफार्म के लगने के बाद बिजली बंद की शिकायतें 100 के करीब रह गई हैं।


