जशपुर के 50 स्कूलों को मिली स्मार्ट किट:CM बोले- यहीं से पढ़ा, पहले छत से पानी टपकता था, अब आधुनिक सुविधाओं से लैस

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जशपुर जिले के कांसाबेल विकासखंड स्थित बगिया हाईस्कूल में संपर्क स्मार्ट स्कूल और स्मार्ट ब्लॉक कार्यक्रम की शुरुआत की। इस मौके पर जिले के 50 प्राथमिक विद्यालयों को संपर्क फाउंडेशन की ओर से स्मार्ट किट और टीवी डिवाइस दिए गए। यह किट अंग्रेजी और गणित को रोचक तरीके से पढ़ाने में मदद करेगी। मुख्यमंत्री ने बताया कि बगिया उनका जन्मस्थान है और उन्होंने यहीं प्राथमिक शिक्षा ली थी। उन्होंने कहा कि 50 साल पहले यह स्कूल खपरैल का था। बारिश में छत से पानी टपकता था और पढ़ाई की जगह बदलनी पड़ती थी। आज वहीं स्कूल आधुनिक सुविधाओं से लैस हाईस्कूल बन गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि शिक्षा से ही व्यक्ति, समाज और राष्ट्र का विकास होता है। छत्तीसगढ़ में अब इंजीनियरिंग, मेडिकल कॉलेज से लेकर राष्ट्रीय स्तर की संस्थाएं खुल रही हैं। इससे ग्रामीण बच्चों को भी उच्च शिक्षा मिल सकेगी। संपर्क फाउंडेशन के संस्थापक और HCL Technologies के पूर्व सीईओ विनीत नायर ने अपनी शिक्षिका मां जनक नायर से प्रेरणा लेकर यह कार्यक्रम शुरू किया। यह कार्यक्रम उत्तर प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में सफलतापूर्वक चल रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *