राजनांदगांव में लालबाग पुलिस ने पकड़े पशु तस्कर:दुर्ग से नागपुर ले जा रहे 6 भैंसों को किया जब्त, 4 आरोपी गिरफ्तार

राजनांदगांव के लालबाग थाना क्षेत्र में पुलिस ने पशु तस्करी के खिलाफ कार्रवाई की है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा और नगर पुलिस अधीक्षक पुष्पेन्द्र नायक के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई। 28 जून को मुखबिर से सूचना मिली कि दो पिकअप वाहनों में अवैध रूप से मवेशी भरकर दुर्ग से नागपुर के कत्लखाने ले जाया जा रहा है। पुलिस ने फरहद चौक पर चेकिंग पॉइंट लगाया। एक बिना नंबर की सफेद पिकअप में 4 भैंस मिलीं, जिनकी कीमत 6.15 लाख रुपए है। दूसरे वाहन दोस्त प्लस (नंबर CG 04 NL 6724) में 2 भैंस मिलीं, जिनकी कीमत 7.31 लाख रुपए है। पुलिस ने मवेशियों और वाहनों को किया जब्त आरोपियों के पास न तो बिक्री के दस्तावेज थे और न ही मवेशियों के परिवहन की अनुमति। पुलिस ने सभी मवेशियों और वाहनों को जब्त कर लिया। लालबाग थाने में दो अलग-अलग प्रकरण दर्ज किए गए। आरोपियों पर छत्तीसगढ़ कृषिक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 4, 6, 10 के तहत मामला दर्ज किया गया है। कार्रवाई में उप निरीक्षक हृदय शंकर पटेल, सहायक उप निरीक्षक शोभाराम बेरवंशी, ईश्वर यादव, अश्विनी यदु, आरक्षक राजकुमार बंजारा और कमल किशोर यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *