मुंगेली में बिजली कटौती पर कलेक्टर सख्त:अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक; तुरंत समाधान करने के दिए निर्देश

मुंगेली जिले में लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और उपभोक्ताओं की शिकायतों को देखते हुए कलेक्टर कुन्दन कुमार ने कार्रवाई की है। उन्होंने कलेक्टारेट के मनियारी सभाकक्ष में विद्युत विभाग की समीक्षा बैठक ली। कलेक्टर ने कहा कि आम नागरिकों को निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। विद्युत आपूर्ति में किसी भी तरह की बाधा आने पर संबंधित अधिकारी को तुरंत मौके पर पहुंचना होगा। उन्होंने निर्देश दिए कि हेल्पलाइन नंबर पूरी तरह सक्रिय रहना चाहिए। इससे उपभोक्ताओं की शिकायतों का समय पर समाधान हो सकेगा। कलेक्टर ने चेतावनी दी कि फील्ड स्तर पर कार्यरत इंजीनियर और कर्मचारियों को समय पर समस्याओं का निराकरण करना होगा। ऐसा न करने पर उनकी जवाबदेही तय की जाएगी। उन्होंने कहा कि बिजली अब सिर्फ सुविधा नहीं, बल्कि जीवन की मूलभूत आवश्यकता है। इसकी कमी से जनजीवन बाधित होता है। बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रभाकर पांडेय, सहायक अभियंता, उप अभियंता सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *