मुंगेली में 3 आरोपियों की गिरफ्तारी:घर घुसकर 96 हजार नगद चुराने वाले 2 पकड़ाए, नाबालिग शामिल; 300 लीटर अवैध शराब बेचने वाला पकड़ाया

मुंगेली जिले में अलग-अलग मामलों में 3 आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है। ग्राम झझपुरी कला में एक घर से 96 हजार चोरी करने वाले 2 चोर पकड़ाए है, इनमें एक नाबालिग भी शामिल है। वहीं, 300 लीटर अवैध शराब के साथ एक तस्कर पकड़ा गया है। मामला लोरमी थाना और जरहागांव थाना क्षेत्र का है। पहले मामले में चोरों ने पैसे चुराने के बाद बकरा और शराब पार्टी करने लगे थे जहां पुलिस ने उन्हें पकड़ा। वहीं, दूसरे मामले में ग्राम तरकीडीह बगीचापारा में आरोपी राजेंद्र बंजारे (35) को उसके घर के पास की बाड़ी से पकड़ा गया। पहला मामला, घर घुसकर नगद चुराए नगदी चोरी की घटना 20 जून 2025 की है। दोनों से कुल 55 हजार रुपए बरामद किए गए हैं। लोरमी थाना क्षेत्र के झझपुरी कला निवासी राजेश कुमार साहू ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि उनके मकान की बिक्री के बयाना के एक लाख रुपए चोरी हो गए थे। मामले में साइबर सेल को मुखबिर से सूचना मिली कि दो व्यक्ति गांव में पार्टी पर अत्यधिक खर्च कर रहे हैं और उनके पास बड़ी मात्रा में नगदी है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए राम लोचन साहू उर्फ गोलू और एक नाबालिग को पकड़ा। पूछताछ में दोनों ने राजेश साहू के घर से 96,500 रुपए चोरी करना स्वीकार किया। आरोपी राम लोचन साहू (27) को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। नाबालिग को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया गया है। मुंगेली के SP भोजराम पटेल के निर्देश पर थाना प्रभारियों और साइबर सेल की टीम ने यह कार्रवाई की। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवनीत कौर छाबड़ा और उप पुलिस अधीक्षक लोरमी नवनीत पाटिल के मार्गदर्शन में जांच की गई। दूसरे मामले में अवैध शराब पर कार्रवाई पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन बाज के तहत एक बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने से अवैध महुआ शराब बेचने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई की। उसके कब्जे से दो पीले रंग के जरीकेन में रखी 8 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त की गई। मौके पर ही पुलिस ने 5 ड्रम में रखे करीब महुआ लाहन को नष्ट कर दिया। यह कार्रवाई SP भोजराम पटेल के निर्देश पर की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवनीत कौर छाबड़ा और उप पुलिस अधीक्षक एस.के. घृतलहरे के मार्गदर्शन में जरहागांव पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की। आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2) और 59(क) के तहत मामला दर्ज किया गया है। उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *