अमृतसर| दुर्ग्याणा के मुख्य श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर के बाहर लड़की ने 18 जून को बनाई वीडियो में गाना लगाकर सोशल मीडिया पर डाली थी। जिसका संज्ञान लेते काले घनूपुर स्थित श्री बाला जी धाम मंदिर के संचालक अश्नील महाराज ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके लकड़ी पर मामला दर्ज करवाने की बात कहीं थी। जिसके बाद शनिवार बाद दोपहर लड़की परिवार के साथ दुर्ग्याणा कमेटी की प्रधान प्रो. लक्ष्मीकांता चावला के पास पहुंची। लड़की ने कमेटी से लिखित में माफी मांगी और कहा आगे से वीडियो नहीं बनाएगी।


