केंद्र सरकार क्षत्रिय आयोग का गठन करे : विनय सिंह

रांची अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा झारखंड प्रदेश इकाई का पुनर्गठन किया गया है। प्रदेश अध्यक्ष के पद पर विनय कुमार सिंह को मनोनीत किया गया है। दलादली चौक के एक रिसॉर्ट में रविवार को कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन रविवार को किया गया। राष्ट्रीय स्क्रीनिंग कमेटी की अनुशंसा पर राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा झारखंड प्रदेश इकाई का पुनर्गठन किया गया है। विनय कुमार सिंह को प्रदेश अध्यक्ष, आदर्श सिंह को युवा प्रदेश अध्यक्ष और मनीषा सिंह को महिला प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री कमलेश कुमार सिंह ने कहा कि अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा केवल एक सभा नहीं, बल्कि एक विचारधारा है। यह हमारी संस्कृति, परंपरा और स्वाभिमान का प्रतीक है। मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष महेंद्र सिंह तंवर ने कहा कि क्षत्रिय केवल एक जाति का नाम नहीं है। यह कर्तव्य है, एक दृष्टिकोण है और सबसे बढ़कर यह संरक्षण की भावना का प्रतीक है। महिला प्रदेश अध्यक्ष मनीषा सिंह ने महिलाओं के उत्थान तथा आर्थिक दृष्टिकोण से पिछड़े लोगों के आरक्षण 10% से बढ़कर 25% किए जाने पर बल दिया। सम्मेलन में प्रस्ताव पारित करते हुए अध्यक्ष ने मांग की कि केंद्र सरकार राजपूत कल्याण बोर्ड का गठन करे, क्षत्रिय आयोग बनाया जाए, क्षत्रिय महापुरुषों की इतिहास के साथ छेड़छाड़ न किया जाए। इसके अलावा मनोज सिंह को कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष, शिवव्रत सिंह को प्रदेश उपाध्यक्ष समेत अन्य पदाधिकारियों का चुनाव किया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *