मुंबई से लौटते वक्त ट्रेन से गिरकर मजदूर की मौत

भास्कर न्यूज| बगोदर बगोदर प्रखंड इलाके के धरगुल्ली गांव निवासी 45 वर्षीय प्रवासी मजदूर कोकिल यादव की मौत मुंबई से लौटते समय ट्रेन से गिरने से हो गई। वह मुंबई में कार चलाता था। मालिक को कार से गुजरात छोड़ने गया था। वहां से ट्रेन से लौटते वक्त हादसा हुआ। चलती ट्रेन से गिरने पर वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान रविवार सुबह उसकी मौत हो गई। घटना की खबर मिलते ही गांव में मातम छा गया। कोकिल यादव अपने पीछे पत्नी और चार बेटियों को छोड़ गया है। परिजनों ने सरकार से मुआवजा और मदद की मांग की है। धरगुल्ली के मुखिया प्रतिनिधि प्रकाश यादव ने बताया कि शव अभी वहीं पड़ा है। लाने की प्रक्रिया जारी है। उन्होंने कहा कि कोकिल यादव ट्रेन से खुद गिरा या किसी ने धक्का दिया, यह साफ नहीं हो पाया है। बगोदर क्षेत्र में प्रवासी मजदूरों की समस्याएं लगातार बढ़ रही हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *