विजडम कांवेंट स्कूल में अध्यापकों के लिए प्रेरणादायक कार्यक्रम आयोजित

विजडम कांवेंट स्कूल की प्रिंसिपल निमरता संधू की ओर से अध्यापकों की शख्सियत निखारने के मकसद से एक विशेष सेशन आयोजित किया गया। यह सेशन पूरी समझदारी और योजना के साथ तैयार किया गया, जिसमें अध्यापकों को अपने पेशे में प्रेम और आदर के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी गई। इस मौके पर हर शिक्षक को स्टेज पर आकर आत्म-विश्वास के साथ खुलकर बोलने का अवसर दिया गया, ताकि उनमें मंच संचालन और विद्यार्थियों के समक्ष प्रभावशाली प्रस्तुति की क्षमता विकसित हो सके। एक अभ्यास के तहत अध्यापकों को किसी भी विषय पर पांच मिनट में एक कहानी पढ़ने को कहा गया। जिसका उद्देश्य यह था कि वे किसी भी समय कक्षा में कुछ न कुछ रचनात्मक ढंग से प्रस्तुत कर सकें। कार्यक्रम की खास बात यह रही कि प्रिंसिपल का संबोधन पूरी तरह पेशेवर, मर्यादित और प्रेरणादायक रहा। स्टॉफ ने उनके विचारों को गंभीरता से समझा और भविष्य में उन्हें अपनाने का संकल्प लिया। इस दौरान कई गतिविधियां करवाई गईं, जिनके माध्यम से अध्यापकों को एक-दूसरे के बारे में जानने और समझने का मौका मिला। यह सेशन शख्सियत को निखारने की दिशा में एक बेहतरीन और अनोखी पहल रहा, जिससे सभी को बहुत कुछ सीखने को मिला। अंत में स्कूल परिवार की ओर से प्रिंसिपल निमरता संधू का आभार जताया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *