होटल गुलशन रिजेंसी में लगे शिविर में 180 यूनिट रक्त एकत्र

श्री राम कृपा सेवा संघ वेलफेयर सोसायटी दुख निवारण श्री बालाजी धाम फाजिल्का द्वारा होटल गुलशन रिजेंसी के संचालक दीपक बावा, सपना बावा और उनके दोहते जायन शर्मा के जन्मदिन के उपलक्ष्य में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस मौके रक्तदानियों द्वारा 180 यूनिट रक्तदान किया गया। इस विशेष मौके परिवार के सदस्य महिंदर नाथ बावा, दीपक बावा, सपना बावा, अमन बावा, आदित्य बावा एवं उनके संबंधियों योगेश शर्मा, बंटी शर्मा, संजना शर्मा एवं शर्मा फेमिली के समूह पारिवारिक सदस्य उपस्थित थे। इस मौके योगेश शर्मा एवं महिंदर नाथ बावा ने बताया कि यह उनके प्रतिष्ठान पर 5वां कैंप लगाया गया, जिसमें सभी रक्तदानियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस मौके डॉ. ऊषा स्वामी ने भी आए सभी रक्तदानियों की कंठमुक्त प्रशंसा की। जानकारी देते संस्था ब्लड शिविर प्रभारी राजीव कुकरेजा, गिरधारी सिलग, नीरज ठकराल, राघव नागपाल, सुखविंदर बराड़, परमजीत सिंह, अमित ग्रोवर, सतविंदर खुराना, अंकुश ग्रोवर, मनोज अरोड़ा, संजीव छाबड़ा, अगम ठकराल, सौरव सिलग ने बताया कि ब्लड बैंक में लगातार गर्मी की वजह से बढ़ती डिमांड और कुछ ब्लड ग्रुपस की शार्टेज होने के चलते रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। फाजिल्का ब्लड बैंक द्वारा डॉक्टर सुखमनी के नेतृत्व में रितु, ब्रोडरिक जेम्स, मनदीप छोकरा, बलविंदर कौर, राज सिंह, रंजीत सिंह, गुरविंदर सिंह के विशेष सहयोग से संग्रहित किया गया। सभी रक्तदानियों को मेडल, प्रशंसा पत्र और पाली बैग देकर सम्मानित किया गया। संस्था का आगामी कैंप 13 जुलाई को फारेस्ट व्यू गांव बोदीवाला पीथा में लगाया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *