पुराने सर्किट हाउस में बने सरोवर प्रीमियर में रविवार को प्रसिद्ध भजन गायिका मैत्रेयी प्रकृति की ओर से भजन संध्या का आयोजन किया गया। शाम 5 से 6:30 तक चले इस भजन संध्या में गायिका प्रकृति ने अपने सुरों से श्रोताओं को बांधे रखा। मैत्री बोध परिवार द्वारा आयोजित इस भजन संध्या का नाम मैत्री आराधना’ रखा गया है। इस समारोह में एक आध्यात्मिक अनुभव के साथ हरेक व्यक्ति अपने ईष्ट, गुरु, आराध्य के रूप से जुड़ा। इस भजन संध्या में मैत्रेयी प्रकृति की आवाज श्रोताओं के दिलों को छू गई। जिससे यह शाम शांति और आत्मिक ऊर्जा से भर गई।


