रेलवे इंस्टीट्यूट में प्रबंधन चुनाव 5 को, जारी की सूची

बंडामुंडा | चक्रधरपुर रेल मंडल के तहत आने वाले सभी रेलवे इंस्टीट्यूट में प्रबंधन चुनाव के लिए प्रत्याशियों की सूची जारी हो गई है। बंडामुंडा रेलवे इंस्टीट्यूट से कुल 18 उम्मीदवारों के नाम तय हुए हैं। इनमें दक्षिण पूर्व रेलवे मेंस कांग्रेस के 9 और दक्षिण पूर्व रेलवे मेंस यूनियन, एससी-एसटी व ओबीसी यूनियन के 9 प्रत्याशी शामिल हैं। मेंस कांग्रेस की सूची में पी राजेश्वर, तापस बैनर्जी, आरएसएस स्वामी, डी चंद्र शेखर राव, कन्हैया राम, आई वेंकट राव, नव कुमार त्रिपाठी, जितेंद्र कुमार सिंह और कमलाकांत मोहंती के नाम हैं। वहीं यूनियन गुट की सूची में जय गोपाल अग्रवाल, घुमा सरदार, एसवीएन मूर्ति, रबिंद्र नाथ साहा, के नागराजू, मुकुल कुल्लू, राजा मुखर्जी, एम वेंकटेश्वर राव और दिलीप कुमार शामल शामिल हैं। चुनाव पांच जुलाई को होगा। उसी दिन मतगणना और परिणाम की घोषणा भी होगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *