जांजगीर| भारतीय जनता पार्टी के शक्ति केंद्र राहौद, पामगढ़, मेहंदी, चंडी पारा, डोंगाकोहरौद, कोसला, बुंदेला, भंवतरा, भदरा और बारगांव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का 123वां एपिसोड सुना गया। कार्यक्रम को लेकर सभी शक्ति केंद्रों में प्रभारी नियुक्त किए गए थे, जिन्होंने अपने-अपने केंद्रों में जाकर कार्यकर्ताओं के बीच कार्यक्रम को सुना। मंडल स्तर पर कार्यक्रम के प्रभारी डॉ. सुनील गुप्ता, संयोजक सुभाष पटेल और सह-संयोजक गौरव तिवारी बनाए गए थे। ‘मन की बात’ कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने देशवासियों को कई छोटे-बड़े विषयों पर जानकारी दी। शक्ति केंद्रों पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे और कार्यक्रम को ध्यानपूर्वक सुना।


