43 स्कूल बसों की जांच हुई, 11 में मिली खामियां

भास्कर न्यूज | जांजगीर जिले में स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर 29 जून को पुलिस लाइन खोखराभाठा में स्कूली वाहनों की जांच के लिए शिविर आयोजित किया गया। इस शिविर में 43 स्कूल बसों और छोटी गाड़ियों की सघन जांच की गई। जांच यातायात पुलिस और जिला परिवहन विभाग की संयुक्त टीम द्वारा की गई। वाहनों की जांच 16 बिंदुओं के आधार पर की गई, जिसमें रजिस्ट्रेशन, परमिट, बीमा और ड्राइवर के लाइसेंस की स्थिति शामिल थी। इसके साथ ही सभी चालकों का स्वास्थ्य परीक्षण भी कराया गया। जांच में 11 वाहन सुप्रीम कोर्ट के तय मानकों पर खरे नहीं उतरे। इन पर मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए 13 हजार रुपए समन शुल्क वसूला गया। इससे पहले भी जिले में 72 स्कूली वाहनों की जांच की जा चुकी है। इस बार शिविर में जिले के विभिन्न स्कूलों की 42 बसों की जांच की गई। शिविर का नेतृत्व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात उदयन बेहार ने किया। उन्होंने चालकों को यातायात नियमों की जानकारी दी और तेज रफ्तार, बिना सीट बेल्ट और नशे में वाहन न चलाने की समझाइश दी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *