शिक्षा से ही संवरता है बच्चों का भविष्य: चंद्रप्रकाश

भास्कर न्यूज | सीपत शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, सीपत में शनिवार को नए शैक्षणिक सत्र के शुभारंभ पर शाला प्रवेश उत्सव मनाया गया। बच्चों का तिलक लगाकर और मिठाई खिलाकर स्वागत किया गया। विद्यालय परिसर को रंग-बिरंगे गुब्बारों व झंडियों से सजाया गया था। इस अवसर पर बच्चों को स्कूल बैग, किताबें व स्टेशनरी सामग्री का वितरण भी किया गया। मुख्य अतिथि जिला पंचायत सभापति प्रतिनिधि चंद्र प्रकाश सूर्या थे। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि के रूप में जनपद पंचायत सभापति मनोज खरे, शाला समिति अध्यक्ष यूके. कौशिक, बांके बिहारी गुप्ता, भाजपा मंडल महामंत्री हरिकेश गुप्ता, पूर्व जनपद सदस्य अभिलेष यादव मौजूद रहे। चंद्र प्रकाश सूर्या ने कहा, शिक्षा ही बच्चों का भविष्य संवारती है। प्रत्येक बच्चे को नियमित रूप से स्कूल जाना चाहिए, जिसमें अभिभावकों की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि पढ़ाई में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रोत्साहित किया जाएगा। साथ ही उन्होंने 90% से अधिक अंक लाने वाले छात्रों के लिए पुरस्कार देने की घोषणा भी की। शाला समिति अध्यक्ष यू.के. कौशिक ने कहा कि विद्यालय में विद्यार्थियों को बेहतर माहौल और सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। मनोज खरे ने बताया कि हर वर्ष इस प्रकार के आयोजन से बच्चों को शिक्षा के प्रति जोड़ा जाता है, जिससे उनका भविष्य उज्ज्वल बन सके। प्राचार्य ने अभिभावकों को आश्वस्त किया कि बच्चों की पढ़ाई में किसी प्रकार की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। कार्यक्रम के समापन पर विद्यालय परिसर में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधारोपण किया। इस दौरान हरिकेश गुप्ता, अभिलेष यादव, जीमंजू मिश्रा, अरुण जायसवाल, गीता प्रजापति आदि मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *