स्वास्थ्य संरक्षण के लिए पुलिस लाइन में लगा कैंप

भास्कर न्यूज | जांजगीर पुलिसकर्मियों और उनके परिजनों के स्वास्थ्य संरक्षण के लिए पुलिस लाइन में एक दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। आयोजन जांजगीर-चांपा पुलिस ने किया। सहयोग स्वास्थ्य विभाग और लाइफ केयर हॉस्पिटल बिलासपुर का रहा। शिविर का शुभारंभ बिलासपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक डॉ. संजीव शुक्ला ने दीप जलाकर किया। उन्होंने कहा, स्वास्थ्य है असली बीमा। शरीर का भी हो नियमित बीमा। सेवा, सुरक्षा और संवेदना ही पुलिस परिवार की असली पहचान है।” उन्होंने भरोसा दिलाया कि शिविर के बाद यदि किसी को हायर सेंटर में इलाज की जरूरत पड़ी, तो विभाग और डॉक्टर पूरा सहयोग देंगे। शिविर में जिला पुलिस बल, सशस्त्र बल, नगर सेना, जेल विभाग, शहीद परिवारों और सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों के परिजन शामिल हुए। कुल 436 लोगों ने शिविर का लाभ उठाया। उन्हें मुफ्त चिकित्सीय परामर्श, स्वास्थ्य जांच और जरूरी दवाएं दी गईं। जांच के लिए अनुभवी डॉक्टरों की टीम मौजूद रही। इनमें डॉ. यूसी शर्मा, डॉ. रूपेश श्रीवास्तव (हृदय रोग), डॉ. नरेश देवांगन (न्यूरो), डॉ. आलोकनाथ मंगलम (मेडिसिन), डॉ. प्रफुल्ल चौहान (अस्थि रोग), डॉ. हरीश पटेल (शिशु रोग), डॉ. रामकृष्ण कश्यप (छाती रोग), डॉ. मनोज राठौर (नेत्र रोग), डॉ. शशि मिश्रा (अस्थि रोग), डॉ. सिद्धांत राय (यूरोलॉजी), डॉ. आकाश सिंह राणा (सर्जरी), डॉ. मर्सिलिना किस्पोट्टा (स्त्री रोग) और डॉ. कार्तिक बघेल (फिजियोथैरेपी) शामिल रहे। शिविर के दौरान पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात उदयन बेहार, जिले के राजपत्रित अधिकारी और थाना चौकी प्रभारी मौजूद रहे। आयोजन की सभी ने सराहना की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *