भास्कर न्यूज | परपोड़ी सेवा सहकारी समिति परपोड़ी द्वारा तीन माह में किसानों को कृषि कार्य के लिए लगातार खाद, बीज व लोन के रूप में नकद राशि प्रदान की जा रही है। किसानों को समय पर खाद, बीज मिलने से कृषि कार्य सुचारू रूप से चल रहा है। खाद की नियमित आपूर्ति के लिए प्राधिकृत अध्यक्ष राजेश दुबे द्वारा लगातार उच्च अधिकारियों से चर्चा की जा रही है। समिति में पंजीकृत किसान की संख्या 1 हजार 936 है। बीते 3 माह में विभिन्न प्रकार से 1 हजार 748 किसान लाभान्वित हो चुके है। समिति द्वारा किसानों को 7 करोड़ 36 लाख 63 हजार 495 रुपए का केसीसी लोन व 270 क्विंटल बीज प्रदाय किया गया है। समिति ने 678.89 एमटी खाद प्रदाय किया गया है। समिति द्वारा प्रशासन, सहकारिता विभाग एवं जिला सहकारी बैंक द्वारा प्रदाय किए जाने वाले योजनाओं, सुविधा, नियमों की जानकारी किसानों को वाट्सएप ग्रुप के माध्यम से प्रदाय किया जाता है। इससे समय-समय पर किसानों को जानकारी सीधे मोबाइल पर मिल जाती है। राजेश दुबे ने बताया कि किसानों को हर बेहतर सुविधा देने का प्रयास समिति कर रही है। ताकि उन्हें किसी तरह की कोई परेशानी ना हो।


