हतबंध सिमगा मार्ग पर बड़े-बड़े गड्ढे, पैदल चलना भी मुश्किल

हतबंध| हतबंध-सिमगा मार्ग पर ग्राम रिंगनी में सड़क की हालत बेहद खराब है। सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। गड्ढों में पानी भर गया है। वाहन चलाना तो दूर, पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। यह समस्या कई वर्षों से बनी हुई है। अब तक न तो सड़क बनाई गई, न ही कोई स्थायी समाधान हुआ। यह मार्ग बलौदा बाजार जिला मुख्यालय को रायपुर-बिलासपुर राष्ट्रीय राजमार्ग से जोड़ता है। यह एकमात्र सड़क है जो 24 घंटे व्यस्त रहती है। सड़क निर्माण न होने से हर वर्ग के लोग परेशान हैं। सिमगा में तहसील मुख्यालय, एसडीएम कार्यालय, जनपद पंचायत, रजिस्ट्री ऑफिस और व्यवहार न्यायालय हैं। इन कार्यालयों में क्षेत्र के जनप्रतिनिधि और ग्रामीण रोजाना आते-जाते हैं। इस मार्ग पर कई संयंत्र हैं। लेकिन जर्जर सड़क के कारण लोगों को भारी परेशानी हो रही है। नागरिकों ने शासन से मांग की है कि रिंगनी में सड़क की मरम्मत और डामरीकरण जल्द कराया जाए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *