फुलवारी फाउंडेशन ने पौधे लगाए पर्यावरण के प्रति किया जागरूक

भास्कर न्यूज | दाढ़ी फुलवारी फाउंडेशन पचभैया-अमचो पौधरोपण कर रहा है। फाउंडेशन विगत 5 वर्षों से पर्यावरण की सुरक्षा व आसपास को हरियाली प्रदान करने की उद्देश्य से निरंतर आगे बढ़ रही है। इसी उद्देश्य की पूर्ति के लिए इस वर्ष भी स्कूल प्रांगण, मंदिर परिसर और सार्वजनिक स्थलों में अपने टीम के सदस्यों और प्रकृति प्रेमी लोगों के साथ मिलकर 10-10 पौधे लगाने की लक्ष्य से कार्य कर रहे हैं। लोगों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता और इसे सहेजने का प्रयास निरंतर करते आ रहे हैं। फाउंडेशन की ओर से निशुल्क पौधे जैसे देववृक्ष पीपल, बरगद, निम,आम,जामुन, अमरूद, गुलमोहर, अर्जुन प्रदान किया जा रहा है। फाउंडेशन के संस्थापक विनय पाठक का मानना है कि इस तरह कार्य करने से लोगो मे पर्यावरण के प्रति जागरूकता आएगी। आसपास हरियाली रहेगी। समिति सदस्य नूतेश्वर चंद्राकर ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा एक पेड़ मां के नाम के तहत अभियान चलाया जा रहा है। इसी उद्देश्य की पूर्ति के लिए अगर हम पौधरोपण करे तो निश्चित ही आने वाली पीढ़ी के लिए एक अच्छा संदेश होगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *