चंडीगढ़ नगर निगम की बैठक आज:मेयर चुनाव में ओपन वोटिंग पर होगी चर्चा; बुकिंग फीस बढ़ोतरी पर भी बहस की उम्मीद

चंडीगढ़ नगर निगम की मासिक बैठक आज होने जा रही है, जिसमें भाजपा, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के पार्षद आमने-सामने आ सकते हैं। इससे पहले यह बैठक 27 जून को होनी थी, लेकिन तीन दिन के लिए टाल दी गई थी। बैठक से पहले रविवार को सभी दलों ने अपनी रणनीति तैयार कर ली। यूटी प्रशासक द्वारा 2026 के मेयर चुनाव में गुप्त मतदान के बजाय हाथ उठाकर ओपन वोटिंग कराने के फैसले पर राजनीतिक गर्मी है। AAP इस फैसले का विरोध कर रही है, जबकि भाजपा और कांग्रेस ने इसका स्वागत किया है। शून्यकाल में इस मुद्दे पर क्रेडिट लेने की होड़ मच सकती है। सदन में कम्युनिटी सेंटर की बुकिंग फीस बढ़ोतरी और पॉलिसी फ्रेम का प्रस्ताव तीसरी बार लाया जा रहा है, जिसे पहले दो बार टाल दिया गया था। फ्री बुकिंग का मुद्दा भी फिर से चर्चा में आ सकता है। ये एजेंडे में शामिल.. दक्षिणी सेक्टरों में जीआईएस आधारित मशीनीकृत मैनुअल स्वीपिंग सेवा शुरू करने का प्रस्ताव भी सदन में लाया जा रहा है। वर्तमान में यह कार्य लायंस सर्विस कंपनी कर रही है। प्रस्ताव पास होने पर नई एजेंसी के लिए निविदा का रास्ता साफ होगा। बैठक में 60 टन प्रतिदिन क्षमता वाला नया हाउसहोल्ड एंड हॉर्टिकल्चर वेस्ट प्रोसेसिंग प्लांट स्थापित करने का प्रस्ताव भी लाया जाएगा। मंजूरी के बाद RFP जारी करने की प्रक्रिया शुरू की जा सकती है। राजस्व जुटाने के लिए नगर निगम 75 विज्ञापन साइटों (यूनीपोल) की ई-नीलामी की तैयारी कर रहा है। ये साइटें 53 नए और 22 मौजूदा स्थानों पर होंगी, जिन्हें यूटी शहरी नियोजन विभाग द्वारा मंजूरी दी गई है। निगम ने इन्हें तीन जोन में बांटा है। प्रस्ताव पास होने पर जल्द ही टेंडर जारी किए जाएंगे। इससे नगर निगम को सालाना 12 करोड़ रुपए की आय की उम्मीद है, साथ ही हर वर्ष 10% बढ़ोतरी का भी प्रावधान होगा। स्मार्ट पार्किंग पर छिड़ सकती है बहस नगर निगम की पार्किंग समिति द्वारा तैयार ड्राफ्ट RFP पर भी बैठक में चर्चा हो सकती है। पिछले महीने की बैठक में यह प्रस्ताव उस समय पास कर दिया गया था, जब विपक्षी पार्षद वॉक आउट कर चुके थे। मेयर हरप्रीत कौर बबला चाहती हैं कि इस मसले पर सर्वदलीय सहमति बने। बैठक में पार्षदों के सुझावों के आधार पर 89 प्रमुख स्थानों पर स्मार्ट एआई आधारित पार्किंग सिस्टम लागू करने की योजना पर विचार होगा। हालांकि, कई पार्षदों के मन में इसे लेकर सवाल हैं, जो बैठक में उठ सकते हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *