थाना वल्ला की पुलिस ने दोबारा ताला तोड़कर जगह में घुसने वाले परिवार के पांच सदस्यों के खिलाफ पर्चा दर्ज किया है। आरोपियों की पहचान गुरमीत सिंह, आसदीप कौर, अभिजीत सिंह, गुरिंदर सिंह निवासी वल्ला के रूप में हुई है। जबकि एक अज्ञात शामिल है। पुलिस को दी शिकायत में जाना स्माल फाइनेंस बैंक के अधिकारी गुरप्रीत सिंह ने बताया कि वह हाल बाजार स्थित बैंक में कार्यरत है। 23 जून को जसपाल सिंह और गुरप्रीत सिंह, निवासी मकान नंबर 8-ए हरगोबिंद नगर, सुल्तानविंड रोड, की बैंक पास गिरवी संपत्ति पर कब्जा हटाया गया था। इस पर गुरमीत सिंह, उसकी पत्नी आसदीप कौर, बेटे अभिजीत सिंह और गुरिंदर सिंह जो कि थर्ड पार्टी हैं, जबरन कब्जा कर रह रहे थे। पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट के आदेश के तहत तहसीलदार मनमोहन कुमार और रीडर बलजीत सिंह की मौजूदगी में कब्जा हटाया गया। संपत्ति को ताले लगाकर सील किया गया। मौके पर सुरक्षा गार्ड भी तैनात किया गया ताकि कोई दोबारा अंदर न जा सके। लेकिन 26 जून को गुरमीत सिंह और चार अज्ञात लोगों ने दोबारा ताले तोड़कर संपत्ति पर कब्जा कर लिया।


