थाना कत्थूनंगल पुलिस ने करियाना स्टोर चलाने वाले व्यक्ति से विदेशी नंबर से फोन करके फिरौती मांगने के आरोप में अज्ञात के खिलाफ पर्चा दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में दुकानदार जज सिंह निवासी गांव रामदीवाली हिंदूआ ने बताया कि उसकी दुधाला रोड पर करियाने की दुकान है। 26 जून की रात 10.21 बजे को विदेशी नंबर से उसे कॉल आई, जिसमें कोई अज्ञात युवक फिरौती की मांग कर रहा था। इसके बाद 27 जून सुबह 8 बजे दूसरे नंबर से फोन करके फिरौती मांगने लगा।


