कवर्धा| रविवार को जामा मस्जिद इंतेजामिया कमेटी व ऑल मुस्लिम वेलफेयर फाउंडेशन के बैनर तले सम्मान कार्यक्रम रखा गया है। मुतवल्ली हनीफ खान ने बताया कि इसी साल रमजान माह में 11 साल से कम उम्र के जिन बच्चों ने रोजा रखा था व साथ ही 10-12वीं की बोर्ड परीक्षा में 70 प्रतिशत से ज्यादा अंक हासिल किए हैं, उनका सम्मान किया जाएगा। यह सम्मान समारोह 29 जून को दोपहर 12 बजे अंजुमन जमात खाना कवर्धा में होगा। कार्यक्रम में अफजल खान, तौसीफ खान, जुनेद हिंगोरा, अफरोज खान, आसिफ खान, सोहराब खान,इकराम खान, राजिक खान, हामिद खान समेत अन्य लोग शामिल होंगे।


