परसोदा स्कूल में बच्चों को मिठाई खिलाकर किया स्वागत, प्रेरणा दी

भास्कर न्यूज | बालोद ग्राम परसोदा (ड) में शाला प्रवेश उत्सव मनाया गया। मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष तारणी चंद्राकर ने नए बच्चों का तिलक कर, मिठाई खिलाकर और फूल देकर स्वागत किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा ही सफलता की कुंजी है। मेहनत और ईमानदारी से ही जीवन में आगे बढ़ा जा सकता है। बच्चों को रुचि के क्षेत्र में आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। कोई भी काम छोटा या बड़ा नहीं होता, उसे करने का नजरिया मायने रखता है। उन्होंने शिक्षकों के सम्मान और उनके मार्गदर्शन में पढ़ाई करने की बात कही। जनपद अध्यक्ष पुरुषोत्तम चंद्राकर ने कहा कि यह दिन उनके जीवन का अहम पड़ाव है। अन्य जनप्रतिनिधियों और अतिथियों ने भी बच्चों को संबोधित किया। इसके बाद तारणी चंद्राकर ग्राम पंचायत ओटेबंद पहुंचीं। यहां दस लाख रुपये की लागत से बनने वाले सामुदायिक भवन का भूमिपूजन किया। इस अवसर पर जिला पंचायत सभापति कांति सोनेश्वरी, भाजपा मंडल अध्यक्ष ओटेबंद कुलदीप साहू, सरपंच जीवन साहू मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *