रोपा लगाने में जुटे किसान, मजदूरों की कमी

पलारी| बारिश के बाद खेती-किसानी का काम तेजी से शुरू हो गया है। क्षेत्र के अधिकतर किसानों ने सुखी पद्धति से बुआई कर ली है। जिनके पास सिंचाई के साधन हैं, वे खेतों में धान की रोपाई और अन्य कार्यों में जुटे हैं। खेतों में काम बढ़ने से गांवों में मजदूरों की कमी हो गई है। किसान जुताई, बुआई और खेत तैयार करने जैसे कामों में व्यस्त हैं। इस समय खाद की मांग भी बढ़ गई है। किसान सोसायटियों से खाद की खरीदी कर रहे हैं। खेतों में काम का दबाव इतना है कि मजदूर आसानी से नहीं मिल रहे। खेती के हर चरण में तेजी आई है। बारिश ने किसानों को राहत दी है। अब वे पूरी तरह खेती में जुट गए हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *