बच्चों को प्रतिदिन स्कूल आने व शिक्षा के प्रति समर्पित रहने की दी गई प्रेरणा

भास्कर न्यूज | डौंडी पीएम श्री स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी एवं हिन्दी माध्यम स्कूल डौंडी में शुक्रवार को प्रवेश उत्सव मनाया। कार्यक्रम में पूर्व माध्यमिक शाला कन्या डौंडी की छात्राएं भी शामिल हुईं। मुख्य अतिथि नगर पंचायत के अध्यक्ष मोहंतीन चौरका थे। विशिष्ट अतिथि एसएमडीसी अध्यक्ष राधिका भारद्वाज, उपाध्यक्ष संजीव मानकर, पार्षद रेखा चौहान, प्रशांत नेताम, एसएमडीसी सदस्य रजनी जयसवाल, जेएल ठाकुर, एमएल साहू, जगत यादव और हेमंत बंजारे रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था प्रमुख केआर हिरवानी ने की। कक्षा पहली, छठवीं और 9वीं में प्रवेश लेने वाले छात्र-छात्राओं को अतिथियों ने गुलाल लगाकर स्वागत किया। पुस्तकें वितरित की गईं। मुख्य अतिथि चौरका ने बच्चों को प्रतिदिन स्कूल आने और शिक्षा के प्रति समर्पित रहने की प्रेरणा दी। उपाध्यक्ष मानकर ने शाला विकास के लिए नगर पंचायत की योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि निकट भविष्य में बच्चों के लिए डोम सेट का निर्माण किया जाएगा। कार्यक्रम का समापन पौधरोपण से हुआ। अतिथियों और बच्चों को खीर, पूरी और मिठाई का भोज परोसा गया। वरिष्ठ व्याख्याता एनडी साहू ने आभार व्यक्त किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *