जेवरतला सब स्टेशन में 300 से भी ज्यादा पौधे लगाए गए

जेवरतला रोड| जिले में हरियाली बढ़ाने और पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए बिजली कंपनी ने पौधरोपण अभियान शुरू किया है। इसी क्रम में जेवरतला सब स्टेशन में भी पौधे लगाए गए। इस अभियान में विभाग के अधिकारी और कर्मचारी शामिल हुए। कार्यक्रम का नेतृत्व जिले के नोडल अधिकारी केएल साहू ने किया। उनके साथ जेई कुमारी नीलम और विश्वास जायसवाल मौजूद रहे। बिजली कंपनी के सभी कर्मचारियों ने भाग लिया। अब तक जिले के सभी सब स्टेशनों में 300 से ज्यादा पौधे लगाए जा चुके हैं। यह अभियान न केवल हरियाली बढ़ाने की दिशा में कदम है, बल्कि समाज को पर्यावरण के प्रति जागरूक करने का भी प्रयास है। पौधारोपण में लाइनमैन चेतन साहू, मुकेश मालेकर, दिनेश सिन्हा, सुरेश साहू, खिलेश साहू मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *