धमतरी| बारिश शुरू होते ही खेतों में जुताई का काम तेज हो गया है। भखारा क्षेत्र के अमलीडीह मार्ग पर खेतों से लौटते ट्रैक्टरों के पहियों में लगी मिट्टी सड़क पर गिर रही है। ट्रैक्टरों में केजव्हील लगे होने से मिट्टी ज्यादा चिपक रही है। इससे पूरा रास्ता कीचड़ से भर गया है। बाइक और स्कूटी सवार फिसलकर गिर रहे हैं। लोगों ने कहा, ट्रैक्टर चालक लापरवाही बरत रहे हैं। उन्होंने प्रशासन से ऐसे चालकों पर कार्रवाई की मांग की है। -अमलीडीह निवासी भागवत की रिपोर्ट


