बारिश से उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही, 20 PHOTOS:मनाली में हाईवे का हिस्सा बहा; राजस्थान के सरकारी अस्पताल में पानी घुसा

मानसून पूरे देश को कवर कर चुका है। पिछले एक हफ्त से लगातार बारिश की वजह से कई राज्यों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। उत्तराखंड और हिमाचल में बादल फटने की घटनाएं सामने आई हैं। भारी बारिश और खराब मौसम की वजह से उत्तराखंड में चारधाम यात्रा अगले 24 घंटे के लिए रोक दी गई है। ओडिशा के मयूरभंज जिले में भारी बारिश के चलते जमुआ घाट पुल टूट गया। वहीं, भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र (INCOIS) ने आज केरल के तटीय इलाकों में 2 से 3 मीटर ऊंची लहरें उठने की आशंका जताई है। 20 तस्वीरों में बारिश का कहर… हिमाचल प्रदेश पिछले 9 दिन में 34 लोगों की मौत
पिछले 24 घंटों में भारी बारिश के चलते कई जिलों में भूस्खलन और पानी भरने की घटनाएं सामने आई हैं। प्रदेश के रेवेन्यू मिनिस्टर जगत सिंह नेगी ने बताया कि बारिश से जुड़ी दुर्घटनाओं में 20 जून से अब तक 34 लोगों की मौत हो चुकी है। उन्होंने बताया कि शनिवार को धर्मशाला में अचानक आई बाढ़ में नौ लोग बह गए, जिनमें से सात शव बरामद कर लिए गए। शवों की पहचान अभी नहीं हो पाई है। मानसून की तैयारियों पर सोमवार को एक हाई लेवल मीटिंग की जाएगी। उत्तराखंड बादल फटने से 2 की मौत, 7 लापता उत्तरकाशी में यमुनोत्री मार्ग पर बादल फटने से दो मजदूरों की मौत हो गई जबकि 7 लापता हैं। जिला मजिस्ट्रेट प्रशांत आर्य ने बताया कि मजदूर एक होटल के निर्माण में लगे हुए थे। जब भूस्खलन हुआ, तब कैंप साइट पर 29 मजदूर थे। उनमें से 20 को सुरक्षित निकाल लिया गया। वहीं, सरयू, अलकनंदा और सरस्वती नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। शनिवार से जारी भारी बारिश के चलते चारधाम यात्रा अगले 24 घंटे के लिए रोक दी गई है। यात्रियों को हरिद्वार, ऋषिकेश, रुद्रप्रयाग, सोनप्रयाग और विकासनगर में ही रोकने के आदेश दिए गए हैं। राजस्थान कई जिलों में बाढ़ की स्थिति, पिकनिक मनाने गया युवक नदी में डूबा उदयपुर, जालोर, पाली, सिरोही सहित कई जिलों में तेज बारिश हुई। पाली जिले के देसूरी और बाली इलाके में तेज बारिश के चलते मघाई नदी उफान पर है। नदी का जलस्तर सूर्य मंदिर पुल के बराबर पहुंच गया। वहीं, जालोर शहर के कई इलाकों में भी बाढ़ जैसी स्थिति देखने को मिली। टोंक जिले में दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने गए युवक की बनास नदी में डूबने से मौत हो गई। मौसम विभाग ने अगले 4 दिन तक बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। राज्य में 1 से 28 जून तक औसत से 155 फीसदी ज्यादा बरसात हाे चुकी है। ओडिशा 4 जुलाई तक लगातार बारिश के आसार पुरी में जगन्नाथ रथयात्रा के बीच IMD ने राज्य के कई जिलों में ऑरेंज और यलो अलर्ट जारी किया है। अगले सात दिनों तक मूसलाधार बारिश, आंधी, बिजली, हवा और ओले गिरने की चेतावनी जारी की गई है। राज्य में 4 जुलाई तक लगातार बारिश हो सकती है। IMD ने क्योंझर, बालासोर, मयूरभंज, भद्रक, कटक, खोरधा, गंजम और पुरी समेत 16 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन इलाकों में बहुत भारी बारिश (64.5 mm से 115.5 mm) तक बारिश हो सकती है। झारखंड 162 बच्चे स्कूल में फंसे, सभी का रेस्क्यू जमशेदपुर में लव कुश आवासीय स्कूल में फंसे 162 बच्चों को रेस्क्यू किया गया। बारिश के बाद स्कूल में बाढ़ जैसे हालात बन गए थे। सोशल मीडिया से जानकारी मिलने के बाद जमशेदपुर पुलिस ने बच्चों को बचाया। जलभराव और लगातार बारिश की वजह से रेस्क्यू काफी चुनौती भरा था। नाव और रस्सियों के जरिए मदद बच्चों तक पहुंचाई गई। पुलिस ने बताया कि बच्चे जिस थाना क्षेत्र के हैं, उन्हें उस थाने को सौंपा जाएगा। इसके बाद सभी को उनके परिजन तक पहुंचा दिया जाएगा। —————————————————— मौसम की यह खबर भी पढ़ें… उत्तराखंड में भारी बारिश, चारधाम यात्रा रोकी गई; यमुनोत्री मार्ग पर बादल फटा, 9 मजदूर लापता देश के ज्यादातर हिस्सों में मानसूनी बारिश जारी है। उत्तराखंड में शनिवार से भारी बारिश जारी है। यहां चारधाम यात्रा अगले 24 घंटे के लिए रोक दी गई है। यात्रियों को हरिद्वार, ऋषिकेश, श्रीनगर, रुद्रप्रयाग, सोनप्रयाग और विकासनगर में ही रोकने के आदेश दिए गए हैं। पूरी खबर पढ़ें…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *