सरायकेला| पटमदा प्रखंड के लावा पेट्रोल पंप के पास पिछले 5 दिनों से खराब पड़े ट्रांसफॉर्मर को विधायक प्रतिनिधि चन्द्रशेखर टुडू की पहल पर रविवार को भारी बारिश के बीच विभागीय कर्मचारियों ने लगा दिया। इससे ग्रामीणों को बड़ी राहत मिली। चंद्रशेखर टुडू ने बताया कि पहले यहां 63 केवी का ट्रांसफॉर्मर था जिसपर अत्यधिक लोड होने की वजह से पिछले करीब 5 दिनों से खराब हो गया था। ग्रामीणों की मांग पर विभागीय अधिकारियों से बात करते हुए 100 केवी का ट्रांसफॉर्मर उपलब्ध कराया गया। मौके पर पटमदा दक्षिणी के जिला पार्षद प्रदीप बेसरा, मुखिया कानूराम बेसरा, लाइनमैन सुरेश कुमार रजक, मोहम्मद महमूद, सचिन दास आदि मौजूद थे।


