ठगी करने वाली महिला पर लाठी, लात, थप्पड़ बरसाए VIDEO:बच्चे होने की दवा देने के बहाने 1 साल पहले कानों के टॉप्स व साढे़ 17 हजार रुपए ठग ले गई थी

अलवर शहर के अरावली विहार थाना क्षेत्र के नयाबास में जैन बीएडी कॉलेज के पास ठगी करने वाली एक महिला को आसपास की दूसरी महिलाओं ने लाठी, लात व थप्पड़ों से जमकर पीटा। महिला पर 1 साल पहले बच्चे होने की दवा देने के बहाने घर से साढे 17 हजार रुपए और कानों के टॉप्स ठग ले गए थे। अब वापस वही महिला उसी घर में 1 साल के बाद पहुंची तो उसे पकड़ लिया। आसपास की महिलाओं ने भी लाठियां मारी। पीड़ित महिला ने थप्पड़ व लात-घूंसे दिए। ठगी की आरोपी महिला दौसा की है। बाद में उसे पुलिस थाने ले गई। यह घटना गुरुवा सुबह करीब 11 बजे की है। पिटाई के बाद महिला ने कबूल कर लिया कि वह कुंडल लेकर गई थी। आगे से ऐसा नहीं करेगी। 1 साल पहले बेहोश कर ले गई थी कानों के टॉप्स पीड़ित महिला रेखा ने बताया कि उसके नौ साल से बच्चा नहीं हुआ था। यह महिला किसी से पूछते हुए दिसंबर 2023 में उनके घर पहुंची। उसने दावा किया कि उसकी दवा से आपको बच्चा हो जाएगा। हमने उसकी बातों पर विश्वास कर लिया। पहले उसे 1 हजार रुपए दवा के मांगे थे। बाद में गारंटी से बच्चा होने का दावा कर साढे़ 17 हजार रुपए लिए। कुछ ही देर बाद उसे पता नहीं चला महिला ने क्या कि उसके कानों के कुंडल नहीं मिले। इसके बाद महिला दवा बनाकर लाकर देने की बात कहकर चली गई थी। बाद में परिवार वालों को पता चला तो उसे ढूंढ़ा लेकिन तब तक यह निकल गई थी। अब वापस 1 साल बाद उसी घर में पहुंची नाथ सम्प्रदाय की महिला गुड्डी महवा दौसा की है। जो 1 साल बाद नयाबास में जैन बीएड कॉलेज के पास पीड़िता रेखा के घर पहुंच गई। महिला ने मुंह कपड़े से बांधा हुआ था। उसे लगा कि वह पहचान नहीं सकेगी। लेकिन महिला ने उसे तुरंत पहचान लिया। इसके बाद आसपास की महिलाएं आ गई। पीड़ित महिला रेखा उस समय रोने लगी जब वहां भीड़ जुटी थी। वह भावुक होते हुए बोली कि एक साल से उसके कानों में कुंडल नहीं हैं। बिना कुंडल के है। वह कैसे छीन ले गई पता भी नहीं चला था। यह कहते हुए उसने महिला पर जमकर लात-घूसे बरसा दिए। फिर पडौसी महिलाओं ने लाठी दी आसपास की काफी महिलाओं की भीड़ जुट गई थी। बाद में पडौस की महिलाओं ने ठगी करने वाली महिला पर लाठियां बरसा दी। उसके हाथ-पैरों पर 10 से 15 बार लाठी दी। अन्य महिलाओं ने लात घूसे मारे। बाद में लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस उसे थाने ले गई। अरावली विहार थाने के एएसआई सुरेंद्र सिंह का कहना है कि इस महिला पर ठगी करने का आरोप है। जो बच्चे होने की दवा देकर ठगी की वारदात करने की शिकायत है। अब पुलिस को पता चला है। इसी घर में यह महिला साल भर पहले आई थी। उस समय रुपए व सोने के कुंडल ले गई थी। अब इस मामले में जांच करेंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *