सोयाबीन की चोरी करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार:30 कट्टों से 13 क्विंटल सोयाबीन बरामद, गंगधार पुलिस की कार्रवाई

झालावाड़ की गंगधार पुलिस ने चौमहला-गंगधार के बीच मल्हारगंज स्थित गोदाम से 18 व 20 दिसम्बर को सोयाबीन चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से चोरी की गई करीब 13 क्विंटल सोयाबीन बरामद कर ली है। एसपी ऋचा तोमर ने बताया कि 20 दिसम्बर को फरियादी श्यामलाल राठौर निवासी सगस महाराज के पास चौमहला ने चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी, इस मामले की जांच के लिए गंगधार थानाधिकारी अमरनाथ जोगी अगुआई में टीम गठित की गई। बुधवार दोपहर थानाधिकारी ने टीम के साथ गल्ले व्यापारी के गोदाम से सोयाबीन की फसल चोरी करने वाले गिरोह के बामनदेवरिया थाना उन्हेल निवासी बचन्या पुत्र मेहताप, धनराज पुत्र नागूसिंह, कुशाल पुत्र पटल्या व मोखमिया पुत्र हरला को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी किए गए सोयाबीन से भरे हुए 30 कट्टों से करीब 13 क्विंटल सोयाबीन बरामद किया है। गंधार थाना अधिकारी अमरनाथ जोगी ने बताया कि सभी आरोपियों का पुराना रिकॉर्ड भी खंगाला जा रहा है। इस टीम में कांस्टेबल राकेश कुमार, मुकेश, रघुवीर सिंह, जगदीश सिंह, रामनिवास, विनोद कुमार, ब्रजेश ओर रमेशचंद शर्मा शामिल रहे। सीसीटीवी फुटेज से पकड़े गए
थानाधिकारी अमरनाथ योगी ने बताया कि चोरी की रिपोर्ट दर्ज होने के बाद से ही पुलिस ने मुखबिर सक्रिय किए और सीसीटीवी कैमरे में देखने के बाद पहचान हुई। इसमें खासकर आवाज को भी पहचाना गया कि यह कंजर समुदाय के लोग हो सकते हैं। इसी बीच एक आयोजन में पुलिस के ड्यूटी में व्यस्त होने के कारण यह सभी आरोपी पास की एक खंडहर से चोरी किए गए माल को ठिकाने लगाने के लिए जा रहे थे। इस पर मुखबिर की सूचना मिलने पर इनको माल के साथ ही मौके से गिरफ्तार कर लिया। सभी से अन्य चोरियों की घटनाओं को लेकर पूछताछ की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *