UG… DSPMU में 41 विषयों में 10816 छात्रों ने एडमिशन के लिए किया रजिस्ट्रेशन

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी यूनिवर्सिटी (डीएसपीएमयू) में स्नातक स्तरीय कोर्सों में एडमिशन के लिए ऑनलाइन फॉर्म चांसलर पोर्टल के माध्यम से जमा हो रहा है। सोमवार की शाम तक 41 विषयों में एडमिशन के लिए 10816 छात्रों ने आवेदन जमा किए हैं। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि एक जुलाई है। इसलिए आवेदनों की संख्या में वृद्धि होनी तय है। वहीं रांची विश्वविद्यालय में आवेदन जमा करने की तिथि दूसरी बार बढ़ाई गई थी, जो 29 जून को ही समाप्त हो गई है। 39 कॉलेजों में कुल 50642 छात्रों ने आवेदन जमा किए हैं। लेकिन कई कॉलेजों में अभी एडमिशन फॉर्म की संख्या 10 से कम है। इसमें मॉडल डिग्री कॉलेज घाघरा, एसके बागे कॉलेज कोलेबिरा, मॉडल डिग्री कॉलेज बानो, डुमरी कॉलेज ड़ुमरी समेत अन्य कॉलेज है। वहीं संत जेवियर्स कॉलेज में सबसे अधिक आवेदन आए हैं। इस कॉलेज में 7051 स्टूडेंट्स ने एडमिशन फॉर्म जमा किया है। वहीं मारवाड़ी कॉलेज दूसरे स्थान पर है। इस कॉलेज में 7021 छात्रों ने एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है। जबकि तीसरे स्थान पर गोस्सनर कॉलेज है, जहां 3609 आवेदन जमा हुए है। ग्रामीण क्षेत्र के कॉलेजों में बिरसा कॉलेज खूंटी, 2791, केओ कॉलेज गुमला में 2979, मांडर कॉलेज में 1743, पीपीके कॉलेज बुंडू में 2799, बीएस कॉलेज लोहरदगा में 3866, केसीबी कॉलेज बेड़ो में 1269 ने स्टूडेंट्स ने आवेदन जमा किए हैं। डीएसपीएमयू में ट्रेडिशन में कॉमर्स का क्रेज अधिक : डॉ.श्यामा प्रसाद विश्वविद्यालय में ट्रेडिशनल कोर्सों में सबसे अधिक कॉमर्स में 1102 आवेदन जमा हुए है। वहीं अंग्रेजी दूसरे स्थान पर है, जिसमें 993 छात्रों ने आवेदन जमा किए है। वहीं तीसरे स्थान पर हिंदी है, जिसमें 630 स्टूडेंट्स ने रजिस्ट्रेशन कराया है। वहीं प्रोफेशनल विषयों में बीबीए में सबसे अधिक 1246 आवेदन जमा हुए हैं। जबकि कंप्यूटर अप्लीकेशन के लिए 725 आवेदन जमा हुए हैं। फॉर्म जमा करने की लिए पोर्टल ओपन होगा ^रांची विश्वविद्यालय में एडमिशन फॉर्म जमा करने विस्तारित तिथि भी अब समाप्त हो गई है। अब रांची विश्वविद्यालय एडमिशन के लिए प्रोसेस शुरू किया जाएगा। वहीं जिन कॉलेजों में आवेदन कम मिले हैं, उनके लिए आवेदन जमा करने के लिए पोर्टल ओपन किया जाएगा। इसको लेकर तैयारी कर ली गई है। – डॉ. सुदेश कुमार साहू, डीएसडब्ल्यू रांची विश्वविद्यालय

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *