कानून-व्यवस्था और राज्य की शांति भंग करने पर भाजपा आमादा : विनोद पांडेय

झामुमो महासचिव विनोद पांडेय ने आरोप लगाया कि भाजपा राज्य की शांति भंग करने पर भाजपा आमदा है। कानून-व्यवस्था से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। राज्य की कानून व्यवस्था सर्वोपरि है। किसी को भी इसे हाथ में लेने की अनुमति नहीं दी जा सकती। हूल दिवस के अवसर पर भोगनाडीह में श्रद्धा और सम्मान के साथ कार्यक्रम आयोजित किया गया था, लेकिन कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा सुनियोजित ढंग से स्थिति को बिगाड़ने की कोशिश की गई। प्रशासन ने संयम और संवेदनशीलता के साथ कार्रवाई की, ताकि माहौल और बिगड़ने से रोका जा सके। अंग्रेजों से भी खतरनाक भाजपा : डॉ. इरफान
झारखंड के स्वास्थ्य, खाद्य आपूर्ति एवं आपदा प्रबंधन मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने कहा कि भाजपा अंग्रेजों से भी ज्यादा खतरनाक है। अब वक्त आ गया है कि जनता भाजपा के खिलाफ नया हूल खड़ा करे। लाठीचार्ज सरकार की हठधर्मिता : दीपक
रास सांसद दीपक प्रकाश ने कहा कि अपने आपको आदिवासी समाज का हितैषी बताने वाली सरकार की हकीकत सबके सामने खुल कर आ गई है। सत्ता का नशा सरकार के सर चढ़ कर बोल रहा है। झामुमो का चेहरा सामने आया : अमर
पूर्व नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी ने कहा कि आदिवासी हितैषी होने का नाटक करने वाली झामुमो-कांग्रेस-राजद की सरकार का असली चेहरा एक बार फिर सामने आ गया है। ग्रामीणों पर लाठीचार्ज व आंसू गैस छोड़े गए। यह दुर्भाग्यपूर्ण है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *