कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा है कि सहकारिता के क्षेत्र में झारखंड को विशेष सहयोग की जरूरत है। केंद्र सरकार इस पर ध्यान दे। सोमवार को दिल्ली में अंतरराष्ट्रीय सहकारिता वर्ष 2025 के मंथन में कृषि मंत्री ने केंद्रीय सहकारिता मंत्री अमित शाह से इस संबंध में आग्रह किया। उन्होंने झारखंड के परिप्रेक्ष्य में अपना सुझाव रखा। इस बैठक में देश के सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के सहकारिता मंत्री मौजूद रहे। मंत्री ने कहा कि सहकारिता के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए वर्किंग कैपिटल की जरूरत है, ताकि ट्रेनिंग सेंटर और रीजनल संस्थानों को विकसित किया जा सके। खरगे से भी की मुलाकात झारखंड की कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने सोमवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से दिल्ली में मुलाकात की। इस दौरान शिल्पी नेहा तिर्की ने झारखंड में कृषि, पशुपालन, मत्स्य पालन, दुग्ध उत्पादन एवं सहकारिता के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों और योजनाओं की जानकारी दी।


