अमृतसर| श्री मुक्तिनारायण धाम वेंकटेश मंदिर में श्रीरामचरित मानस पाठ शुरू हो गए। पाठ के तीसरे दिन भगवान शिव का विवाह पढ़ा गया। सुबह साढ़े 8 से 10 बजे तक चले पाठ में कई भक्तजन पहुंचे। भक्तों ने एकजुट होकर पढ़े इस पाठ में माता पार्वती के विवाह का बाबा भोलेनाथ के संग होने का प्रसंग पढ़ा गया। पाठ में जैसे ही बाबा भोलेनाथकी बारात चली तो उपस्थित भक्त मंत्रमुग्ध हो गए। जिसमें हर हर महादेव शिव शंभु के जयकारों के साथ सारा मंदिर परिसर गूंज उठा।इस मौके पर मंदिर ट्रस्टी रवि शर्मा ने कहा कि यह पाठ 27 जुलाई तक चलेंगे। इससे पहले मंदिर के पंडितों ने मिलकर महाप्रभु की पूजा की और प्रसाद बांटा। इस मौके पर चरणजीत अग्निहोत्री, चरणजीत भास्कर,धर्मपाल पराशर, कृष्णदेव अग्निहोत्री, रवि शर्मा, रूपेश गोयन्का, रामजीदास, विनय मेहरा, राजेश शर्मा लाड्डी, नवदीप गोल्डी, कौशल, संजीव, पं. जयकिशन दास, पं. विजय शास्त्री, पं. विष्णु समेत कई भक्तजन मौजूद रहे।


