दोआबा ऑटोमोबाइल में चेतक 3001 इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च

अमृतसर| देश की जानी-मानी दोपहिया वाहन कंपनी चेतक ने अपनी नई पीढ़ी की इलेक्ट्रिक स्कूटर चेतक 3001 को शहर में लॉन्च किया। यह लॉन्चिंग दोआबा ऑटोमोबाइल डीलरशिप पर हुई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्राहक, दोपहिया वाहन प्रेमी, सब डीलर और बैंक फाइनेंस पार्टनर शामिल हुए। चेतक 3001 का अनावरण दोआबा ऑटोमोबाइल के प्रबंधक एपी सिंह और विशेष अतिथियों की मौजूदगी में हुआ। एपी सिंह ने बताया कि यह स्कूटर परंपरा और आधुनिक तकनीक का मेल है। इसकी बॉडी मेटल की बनी है, जो मजबूत और आकर्षक है। एक बार फुल चार्ज करने पर यह 128 किलोमीटर तक चलती है। यह स्कूटर मोबाइल ऐप से कंट्रोल होता है। इसे पूरी तरह चार्ज होने में 3 घंटे लगते हैं। अब यह स्कूटर अमृतसर के कोर्ट रोड स्थित दोआबा ऑटोमोबाइल पर टेस्ट राइड और बुकिंग के लिए उपलब्ध है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *