राजनांदगांव| बिलासा ब्लड बैंक द्वारा शिवनाथ वार्ड 51 हल्दी में शिविर का आयोजन रखा गया। जिसमें 61 लोगों ने रक्तदान किया। सभी रक्तदाताओं को हेलमेट एवं प्रमाण पत्र दिया गया। जरूरतमंदों के लिए विभिन्न अवसरों सहित 52 बार रक्तदान कर रहे वार्ड पार्षद चंद्रकृत साहू का मानना है कि इस सेवा से बड़ी कोई सेवा नहीं हो सकता। जब आप रक्तदान करते हैं तो यह आपके शरीर से 225 से 250 मिलीग्राम आयरन को हटा देता है। जिससे हृदय रोग का खतरा कम हो जाता है। रक्तदान महादान है। आयोजन में मुख्य रूप से धन्नू निषाद, राजू निषाद, देवा निषाद, मनोज साहू, चन्द्रकृत साहू, सतानंद साहू, लक्की निषाद, समीर निषाद, हिमांशु साहू, गिरीश निषाद, पूर्णानंद निषाद, खोमेन्द्र निषाद, खुलेश निषाद इन सभी का विशेष सहयोग रहा है।


