युक्तियुक्तकरण के विरोध में किया प्रदर्शन

सुकमा| युक्तियुक्तकरण के तहत सरकारी स्कूलों को बंद करने के निर्णय के खिलाफ बस्तरिया राज मोर्चा ने विरोध प्रदर्शन किया। सोमवार को जिला सचिव रामा सोढ़ी के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने बस स्टैंड परिसर में प्रदर्शन करने के बाद रैली निकाली। 3 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सीएम के नाम सुकमा एसडीएम को सौंपा। सोढ़ी ने कहा कि यह निर्णय शिक्षा व्यवस्था पर तुगलकी फरमान है। प्रदेश में 10463 स्कूलों को बंद करने से लगभग 45000 शिक्षकों के पद खत्म हो जाएंगे। इसके साथ ही रसोइया, चपरासी, महिला सहायता समूह की सदस्य और अन्य स्टाफ भी बेरोजगार हो जाएंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *