शिबू सोरेन की हालत स्थिर, दिल्ली में जारी है इलाज:पूर्व मुख्यमंत्री की सेहत में मामूली सुधार, विदेश के डॉक्टरों से भी लिया जा रहा परामर्श

राज्यसभा सांसद, झामुमो के संरक्षक और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन की हालत अब स्थिर है। पिछले 13 दिनों से उनका इलाज दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में चल रहा है। 19 जून को बहू कल्पना सोरेन उन्हें दिल्ली लेकर पहुंची थीं, जिसके बाद अस्पताल में उनकी स्थिति गंभीर हो गई थी। हालांकि डॉक्टरों की टीम की निगरानी में अब उनकी सेहत में मामूली सुधार देखा गया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक सोमवार को विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने उनका मेडिकल परीक्षण किया और जरूरी जांचें कराईं। गुरुजी के इलाज को लेकर विदेश के डॉक्टरों से भी वीडियो कॉल पर राय ली जा रही है। सीएम का पूरा परिवार दिल्ली शिफ्ट गुरुजी की तबीयत को देखते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन समेत पूरा सोरेन परिवार दिल्ली में मौजूद है। इधर झारखंड में शिबू सोरेन के स्वास्थ्य लाभ के लिए दुआओं का दौर जारी है। राजधानी रांची के पहाड़ी मंदिर में अबुआ अधिकार मंच के कार्यकर्ताओं ने रुद्राभिषेक किया, वहीं राजद कार्यकर्ताओं ने रिसलदार बाबा की दरगाह पर चादर चढ़ाई। शिबू सोरेन का हाल जानने के लिए कई नेता दिल्ली पहुंच रहे हैं। माले के राष्ट्रीय महासचिव दीपंकर भट्टाचार्य ने दिल्ली में सीएम हेमंत सोरेन से मुलाकात कर गुरुजी की स्थिति की जानकारी ली। झारखंड के महाधिवक्ता राजीव रंजन, राज्य सरकार के मंत्री और कई विधायक भी दिल्ली में डेरा डाले हुए हैं।
—————————————
इसे भी पढ़ें…
शिबू सोरेन के स्वास्थ्य में सुधार, झारखंड में पूजा-अर्चना जारी:19 जून से दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती; प्रदेश वापसी का हो रहा इंतजार राज्यसभा सांसद, झारखंड मुक्ति मोर्चा के सुप्रीमो और झारखंड के दिशोम गुरु शिबू सोरेन के स्वास्थ्य को लेकर पूरे राज्य में चिंताओं का माहौल है। 81 वर्षीय शिबू सोरेन 19 जून से दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में गंभीर हालत में भर्ती हैं।
जहां न्यूरोलॉजी और नेफ्रोलॉजी विशेषज्ञों की निगरानी में उनका इलाज जारी है। हाल ही में उन्हें हल्का पैरालिसिस अटैक आया था। झामुमो के केंद्रीय महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने बताया कि गुरुजी की हालत स्थिर है और उनमें धीरे-धीरे सुधार हो रहा है। पूरी खबर यहां पढ़ें…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *