चंडीगढ़ में बारिश ने 12 सालों का रिकॉर्ड तोड़ा:जून में 263.9 मिमी बरसे बादल, सुबह से बूंदाबांदी जारी; 5 के बाद मिलेगी राहत

चंडीगढ़ में सोमवार देर रात तेज बारिश हुई और मंगलवार सुबह से आसमान में बादल छाए हुए है। हल्की बारिश की बूंदें रुक-रुक कर पड़ रही है। ये बारिश करीब पौने दो घंटे तक चली और इस दौरान 72.3 मिमी पानी बरसा। इससे जून महीने की कुल बारिश 263.9 मिमी रिकॉर्ड गई, जो अब तक का सबसे ज्यादा है। इससे पहले 2013 में 251.5 मिमी बारिश दर्ज हुई थी, जो जून महीने का रिकॉर्ड था। इस बार का जून सामान्य से 68.6% ज्यादा बारिश लेकर गया है। लगातार तीन दिनों से हो रही बारिश ने बता दिया है कि इस बार मानसून पूरी ताकत से आया है। 5 जुलाई के बाद बारिश थोड़ी कम होगी मौसम विभाग के डायरेक्टर सुरिंदर पाल ने बताया कि 1 से 4 जुलाई तक और भी बारिश होने की संभावना हैं। बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी, ऊपर की हवा में बन रहे सिस्टम और लो प्रेशर की वजह से चंडीगढ़ में अच्छी बारिश होगी। 5 जुलाई के बाद बारिश थोड़ी कम हो सकती है, लेकिन मानसून कमजोर नहीं होगा। जून 2025 में मौसम

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *