जालंधर में बाइक सवार युवती की एक्सीडेंट में मौत:स्कॉर्पियो गाड़ी के साथ हुई टक्कर, मौके पर दम तोड़ा; जांच जारी

पंजाब के जालंधर में रामामंडी के होशियारपुर रोड पर गांव जोहलां के पास बाइक और स्कॉर्पियो गाड़ी की टक्कर टक्कर हो गई, जिसमें एक युवती की मौत हो गई। मृतका की पहचान जालंधर में पतारा के गांव नंगल फतेह खां की रहने वाली अमनदीप कौर पुत्री कुलविंदर सिंह के रूप में हुई है। जिसके शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल जालंधर पहुंचा दिया है। हादसे में गलती किसी है, इस पर थाना रामामंडी की पुलिस जांच में जुटी हुई है। जांच के बाद मामले में पुलिस द्वारा अगली कार्रवाई की जाएगी। एएसआई बोले- लड़की चला रही थी बाइक, जांच जारी हादसे की सूचना मिलते ही थाना रामामंडी की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी। क्राइम सीन पर जांच के लिए पहुंचे एएसआई विपिन रंधावा ने कहा- मोटरसाइकिल सवार लड़की और स्कॉर्पियो गाड़ी (पीबी 07 बीवाई 0333) के बीच टक्कर हो गई। ये हादसा देर रात हुआ था। एएसआई रंधावा ने आगे कहा- हादसे के तुरंत बाद मोटरसाइकिल सवार लड़की ने दम तोड़ दिया था। हालांकि फिलहाल अभी ये स्पष्ट नहीं है कि उक्त हादसे में गलती किसकी है, घटना की जानकारी लड़की के परिवार वालों को दे दी गई थी। देर रात बयान दर्ज कर लिए गए हैं। जल्द पुलिस मामले में एफआईआर दर्ज करेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *