भोपाल उत्सव मेला:मंत्री प्रतिमा बागरी ने मेले का किया भ्रमण किया, व्यवस्थाओं और सफाई की तारीफ की

भोपाल उत्सव मेला समिति ने क्रिसमस और नए साल की शुरुआत पर भोपाल वासियों के लिए खास छूट की घोषणा की है। टीटी नगर दशहरा मैदान में आयोजित इस मेले में हर आयु वर्ग के लोग परिवार सहित जमकर मस्ती कर रहे हैं। यहां रोमांचक झूलों और स्वादिष्ट व्यंजनों का भी आनंद लिया जा रहा है। इस दौरान प्रदेश की मंत्री प्रतिमा बागरी ने मेला भ्रमण किया और यहां की व्यवस्थाओं, सफाई और विशेष सुविधाओं की तारीफ की। भोपाल उत्सव मेला समिति के अध्यक्ष मनमोहन अग्रवाल और महामंत्री सुनील जैनाविन ने बताया कि नए साल के इस अवसर पर मेले की साज-सज्जा को नए रूप में तैयार किया गया है। मेले में प्रवेश करते ही रेट कारपेट से स्वागत किया जाता है। विभिन्न प्रकार के झूलों पर 50% की छूट मिल रही है, वहीं हर वर्ग की खरीदारी के लिए 15% तक डिस्काउंट और फूड स्टॉल पर 20% की विशेष छूट दी जा रही है। इस उत्सव के दौरान प्रदेश की मंत्री प्रतिमा बागरी ने मेला भ्रमण किया और यहां की व्यवस्थाओं, सफाई, और विशेष सुविधाओं की तारीफ की। उन्होंने कहा कि भोपाल उत्सव मेला अब सिर्फ भोपाल के लिए नहीं, बल्कि प्रदेश की जनता के लिए एक बेहतरीन स्वस्थ मनोरंजन का माध्यम बन चुका है। इस दौरान उन्होंने मेले से कश्मीरी साड़ी और शॉल खरीदी। भोपाल उत्सव मेला समिति के अध्यक्ष मनमोहन अग्रवाल, कोषाध्यक्ष अशोक गुप्ता, महामंत्री सुनील जैनाविन सहित अन्य पदाधिकारियों ने मंत्री महोदया का स्वागत किया। इस अवसर पर योगेंद्र मुखरैया, वीरेंद्र जैन, श्री जी कमल जैन, श्वेता भी मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *