कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की आमसभा सात जुलाई को राजधानी रायपुर में आयोजित की जा रही है। किसान, जवान, संविधान सभा के नाम से होने वाले इस आयोजन की तैयारी में पीसीसी लगी हुई है। सोमवार को पीसीसी चीफ दीपक बैज और पूर्व सीएम भूपेश बघेल की मौजूदगी में सभी प्रभारियों के साथ बैठक की। बैज ने कहा कि यह सभा देश के वंचित वर्गों की आवाज को बुलंद करने के लिए है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि हम संविधान की रक्षा करने स्वतंत्रता, समानता और न्याय के मूल्यों को बनाये रखने के लिए आवाज उठाएंगे। कार्यक्रम के आयोजन के लिए 9 कमेटियों का गठन किया गया है। इनमें आयोजन समिति, बैठक व्यवस्था समिति, कार्यक्रम स्थल व्यवस्था समिति, मीडिया कमेटी, सोशल मीडिया कमेटी, सांस्कृति प्रकोष्ठ, प्रचार-प्रसार समिति, पास कमेटी और कंट्रोल रुम कमेटी शामिल है।


