इंसेंटिव घोटाला, ब्लॉक ऑफिसर सहित 2 का बीजापुर-सुकमा तबादला

राजधानी से सटे अभनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इंसेंटिव घोटाले में फंसे प्रभारी ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर और एक स्पेशलिस्ट डाक्टर का तबादला बीजापुर और सुकमा कर दिया गया है। दोनों डाक्टरों का रसूख इतना ज्यादा था कि घोटाला फूटने के बाद जब ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर को पद से हटाया गया तो उसी के साथ घोटाले में फंसे दूसरे स्पेशलिस्ट डाक्टर ने ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर के तौर पर अपनी पोस्टिंग करवा ली थी। स्वास्थ्य विभाग ने अब रुटीन तबादले में अभनपुर के प्रभारी ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर डा. शारदा साहू को बीजापुर और डा. उमेश विश्वास को सुकमा भेजा गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *