पं.रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय की पूरक परीक्षा के लिए आवेदन 1 जुलाई से विलंब शुल्क के साथ भरे जाएंगे। यह परीक्षा जुलाई के आखिरी सप्ताह या अगस्त में होने की संभावना है। इसके लिए जल्द शेड्यूल जारी होगा। सप्लीमेंट्री एग्जाम के लिए सामान्य शुल्क के साथ फॉर्म भरने की आखिरी तारीख 30 जून थी। अब 7 जुलाई तक विलंब शुल्क के साथ फॉर्म भरे जाएंगे। पूरक में बीए, बीकॉम, बीएससी आदि के सेकंड और थर्ड ईयर की परीक्षा होगी। इसी तरह बैचलर ऑफ फिजिकल एजुकेशन बीपीई पार्ट-1, 2,3 व 4 का पेपर होगा। इसी तरह शास्त्री मंे पार्ट-1, 2 और 3 की पूरक परीक्षा होगी। बीए, बीए क्लासिक्स और बीकॉम के लिए एग्जाम फीस 850 रुपए हैं। जबकि बीएससी, बीएससी होमसाइंस, बीसीए, बीपीई के लिए 1150 रुपए है। आवेदन को लेकर विस्तृत जानकारी रविवि की वेबसाइट पर है।


