कल जारी होगी आवंटन लिस्ट:इंजीनियरिंग की 11 हजार सीटों में प्रवेश के लिए 6700 आवेदन

प्रदेश के इंजीनियरिंग कॉलेजों में प्रवेश के लिए पहले चरण की काउंसिलिंग शुरू है। बीटेक की 11 हजार सीटों के लिए 6700 छात्रांे की मेरिट लिस्ट जारी हुई है। 2 जुलाई को सीटों का आवंटन होगा। जबकि 3 जुलाई से संबंधित कॉलेजों में प्रवेश दिए जाएंगे। पिछली बार की तुलना में इस बार ज्यादा संख्या में आवेदन आए हैं। जानकारों का कहना है कि आवंटन सूची से पता चलेगा कि कितने छात्रों को सीटें मिली, इसमें से कितने छात्रों ने 6 जुलाई तक प्रवेश लिया। इसके बाद ही यह कहा जा सकता है कि इस बार प्रवेश को लेकर क्या स्थिति रह सकती है। पिछली बार बीटेक की 11116 सीटें थी। तीन चरण की काउंसिलिंग में 5333 सीटों मंे प्रवेश हुआ था। इससे पहले, इस बार पहले चरण की काउंसिलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 23 से 27 जून तक चली। करीब 6700 छात्रों ने पंजीयन किया। पीईटी और जेईई मेन रैंक के अनुसार मेरिट लिस्ट 29 जून को रात 8 बजे के बाद जारी की गई। इस पर दावा आपत्ति 30 जून तक मंगाई गई। 2 जुलाई को आवंटन लिस्ट जारी होगी। इसे लेकर तकनीकी शिक्षा संचालनालय से तैयारी की जा रही है। इसके अनुसार 3 जुलाई से 6 जुलाई तक एडमिशन दिए जाएंगे दिए जाएंगे। दूसरे चरण की काउंसिलिंग के लिए पंजीयन 8 जुलाई से शुरू होगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *